Korba breaking :“सुनालिया चौक पर हादसा: कार के दुकान में घुसने से अफरा-तफरी”

Must Read

Korba breaking :“सुनालिया चौक पर हादसा: कार के दुकान में घुसने से अफरा-तफरी”

नमस्ते कोरबा :- शहर में बुधवार सुबह एक गंभीर हादसा उस समय टल गया, जब सुनालिया चौक स्थित एक मोबाइल शॉपी में तेज रफ्तार कार जा घुसी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोग सहम गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार दर्री रोड तिराहा की ओर से तेज गति से आती हुई अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे दुकान में घुस गई। हादसे के वक्त पास में सफाई कर्मचारी और राहगीर मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे, जो कथित रूप से नशे की हालत में थे। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वाहन चालक और सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Read more :- *कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा*अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी क्षमता के टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट को मिली मंजूरी, प्रदूषण-मुक्त होगी नदी*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, बच्चे का नाम रखा “शिवाय”

शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, बच्चे का नाम रखा “शिवाय” नमस्ते कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित शिवाय हॉस्पिटल में पहली...

More Articles Like This

- Advertisement -