
श्री कपिलेश्वर महिला मंडल सेवा समिति रंगारंग सावन उत्सव संपन्न,महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया कार्यक्रमों में हिस्सा
नमस्ते कोरबा :- श्री कपिलेश्वर महिला मंडल सेवा समिति द्वारा 25 सावन महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम गणेश वंदना,दीप प्रज्वलित, एवं सत्यम शिवम सुंदरम गाने की प्रस्तुति चाहत,परी, अविका मिश्रा ने दी तत्पश्चात छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पैरी के धार में नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति निहारिका के द्वारा दिया गया जिसे दर्शकों ने तालिया की गड़गड़ाहट से प्रसिद्ध किया गया,
बच्चों के लिए उड़ान प्रतियोगिता रखा गया था जिसमें निहारिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्ग माताओं को श्रीफल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया तथा सावन माई का स्मृति चिह्न दिया गया,

उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलोनी से उपस्थित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाया, सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात महिलाओं के लिए रखे गए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से आउटस्टैंडिंग के लिए कमेटी की सदस्य ममता गुर्जर को चुना गया उसी प्रकार फुल ड्रेस अप का प्रथम पुरस्कार डिंपल को मिला द्वितीय प्रिया अग्रवाल को दिया गया,
सावन क्वीन प्रथम मोनी सिंह,द्वितीय दीपांजलि राठौर,तृतीय शबनम सिंह को दिया गया
सावन सुंदरी का का प्रथम शशि अग्रवाल, द्वितीय चंचल नामदेव उषा अग्रवाल को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया, कविता सावन गीत प्रतियोगिता में सोनी शर्मा,सुमन राठौर,
नृत्य के लिए 55 महिलाओं ने नृत्य में भाग लिया जिसमें प्रथम उषा साहू ,द्वितीय रिचा सिंह, तृतीय सीमा दुबे को दिया गया

जोड़ियां में रिचा सिंह,सास-बहू,देवरानी-जेठानी रिंकी दीपिका प्रिया अग्रवाल को विभिन्न प्रकार की गेम पंक्चुअलिटी, कनक लता राठौर के द्वारा खिलाया गया सरप्राइस सावन झूला,चटपटे व्यंजन,सामूहिक छत्तीसगढ़ पारंपरिक सुआ नाचा के अलावा उपस्थित अतिथि को सम्मान कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया प्रत्येक प्रतियोगिता के निर्णायक थे श्रद्धा तिवारी,पुष्पा कहर, मोना जायसवाल,श्रेया शर्मा,ज्योति लिंगरी, भूमिका पोरवाल, ज्योति शर्मा द्वारा किया गया, मुख्य अतिथि श्रीमती रेनू अग्रवाल पूर्व महापौर,रश्मि सिंह,विशिष्ट अतिथि वैशाली रत्नपरखी,श्रीमती ज्योति वर्मा रहे
विशेष सहयोग मंच संचालन श्रीमती सुधा झा,रिचा सिंह,अलका मिश्रा, ममता गुर्जर,कनक लता राठौर के द्वारा की गई
कार्यक्रम को सफल बनाने में रीना सिंह,सुधा झा,ममता मिश्रा, पिंकी शर्मा, सुनीता नेहरा ,उषा अग्रवाल सुधा शर्मा ,कनक लता राठौड़ ,ममता गुर्जर ,सीता सोनी, डिंपल शर्मा ,सोना दुबे ,मोना चौधरी, गीता साहू, ममता मिश्रा , ीना पासवान, रीता पासवान ममता गौतम ,सविता राठौर ,सुख डहेरिया, सीमा दास , गीता साहू कुसुम नाग ,शारदा कौशिक ,अल्का मिश्रा ममता गौतम सीमा दुबे , पिंकी शर्मा, सीता सोनी ,सुनीता नेहरा के अलावा कॉलोनी माताएं बहने भारी संख्या में उपस्थित रहे










