Saturday, December 27, 2025

ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले के लिए श्याम मंडल ने मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री को दिया न्यौता

Must Read

ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले के लिए श्याम मंडल ने मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री को दिया न्यौता

रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित संस्था श्री श्याम मंडल ने रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी का नगर प्रवास के दौरान उनसे जिंदल एयरपोर्ट पर उनका फूलों का गुलदस्ता भेंटकर भावभीना स्वागत किया। इस दौरान उन्हें संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया और रायगढ़ के एतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी झुला उत्सव 2024 के गरिमामयी आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

श्री श्याम मंडल के सक्रिय सदस्य महावीर अग्रवाल ने बताया कि श्याम मंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय को श्री कृष्ण जन्माष्टमी झूला उत्सव मेले में मुख्य अतिथि के रूप पधारने का न्यौता दिया। वहीं रायगढ़ विधायक व वित्तमंत्री ओपी चौधरी को कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए संस्था की ओर से आमंत्रित किया गया।

संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रायगढ़ के इस ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले व श्याम मंडल की गतिविधियों से अवगत कराया और मेले के दौरान प्रदर्शित इस गरिमामयी झांकियां की विशेषताओं के बारे में बताया। इस पर मुख्यमंत्री श्री साय व वित्तमंत्री श्री चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की और छत्तीसगढ़ के इस एतिहासिक मेले में आने अपनी ओर से पूरी कोशिश करने का मंडल के सदस्य को आश्वासन दिया।

इस अवसर पर श्याम मंडल के सदस्य राजेश चिराग महावीर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अनिल केडिया, किशन केडिया, दीपक मित्तल, विजय बंसल सहित अन्य श्याम मंडल के सदस्य उपस्थित थे। ज्ञात हो कि इस बार रायगढ़ का ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेला 24 से 28 अगस्त तक चलेगा।

इस मेले में छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा व पूरे देश से लोग पहुंचते हैं। हर साल अंदाजन पांच लाख से अधिक श्रद्धालु इस मेले में शामिल होते हैं और श्री श्याम बाबा का दर्शन कर स्वचलित झांकियों का आनंद उठाते हैं।

Read more:- पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने झंडी दिखाकर कांवडियों के जत्थे को किया रवाना

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,370SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

धान खरीदी में अव्यवस्था की शिकायतें, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया जायज़ा

धान खरीदी में अव्यवस्था की शिकायतें, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया जायज़ा नमस्ते कोरबा :- जिले में धान खरीदी...

More Articles Like This

- Advertisement -