कोरबा की जनता जानना चाहती हैं कि 19 वर्षों तक कहा थे भाजपा प्रत्याशी :- जयसिंह अग्रवाल

Must Read

कोरबा की जनता जानना चाहती हैं कि 19 वर्षों तक कहा थे भाजपा प्रत्याशी :- जयसिंह अग्रवा

नमस्ते कोरबा:- कोरबा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन जनसंपर्क कर वार्ड वासियों से भेंट मुलाकात कर जन आशीर्वाद मांग रहे हैं। इस बीच उन्होंने भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी 19 वर्षों बाद कोरबा वासियों से मिलने पहुंच रहे हैं, कोरबा की जनता जानना चाहती हैं कि 19 वर्षों तक कहा थे। इन 19 वर्षों में 5 वर्ष कटघोरा के विधायक व संसदीय सचिव रहे, जब कटघोरा में 5 वर्षों तक एक भी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए, एक भी कोई ऐसा काम नहीं हैं जिसे बता सके।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि वे हवा-हवाई बातें नहीं करते, जो कार्य उनके प्रयास से व उनके द्वारा कराये गये हैं कोरबा की जनता जानती हैं।उन्होंने बताया कि वे कोरबा के शासकीय विद्यालय से स्कूली शिक्षा ग्रहण किया और छात्र कल्याण परिषद के चुनाव में अध्यक्ष चुना गया।

छात्र जीवन से उनके मन में समाज की जरूरतों और लोगों के कल्याण के लिए कार्य करने की चाहत थी। छात्र जीवन में शासन-प्रशासन से लड़ कर विद्यार्थियों के हक में शासकीय पी.जी. कॉलेज का स्थापना करवाया। इसी प्रकार साडा अध्यक्ष रहते हुए कोरबा को व्यवस्थित करने तथा समुचित विकास के लिए कार्य किया।

कोरबा के हृदय स्थल में प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम का निर्माण भी कराया गया, साडा कालोनी जमनीपाली, एम.पी. नगर, रविशंकर शुक्ल नगर, आर.पी. नगर, साडा कालोनी बाल्को आदि कालोनियों के लिए स्थान चयन कर तीन अलग-अलग वर्गों में भू-खण्ड़ों में मकान बनाकर प्रदान किया गया तथा रिक्त भू-खण्ड़ प्रदान किया गया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको प्रबंधन के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए शामिल

बालको प्रबंधन के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए शामिल नमस्ते कोरबा  :- कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -