Sunday, February 15, 2026

भारत शीघ्र ही हिंदू राष्ट्र बनेगा : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

Must Read

भारत शीघ्र ही हिंदू राष्ट्र बनेगा : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

नमस्ते कोरबा :- प्रसिद्ध संत और रामायणाचार्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा है कि भारत बहुत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनेगा। वर्तमान में वे कोरबा प्रवास पर हैं, जहाँ भवानी मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान वे प्रवचन देकर श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति की सीख दे रहे हैं।

मीडिया से चर्चा के दौरान जगद्गुरु ने कहा कि जैसे अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है, वैसे ही अब कृष्ण जन्मभूमि भी शीघ्र ही अपने मूल स्वरूप में आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीकृष्ण का जन्मस्थान बहुत जल्द ही मुक्त होगा और यह कार्य करोड़ों हिंदुओं की आस्था को और सुदृढ़ करेगा।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल बताते हुए कहा कि इस प्रदेश का धार्मिक महत्व अत्यंत गहरा है। उन्होंने कहा कि माता कौशल्या का यह पावन धाम संपूर्ण भारत के लिए गर्व का विषय है। इसी क्रम में उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को यह सलाह भी दी कि चंदखुरी का नाम बदलकर चंद्रपुरी कर देना चाहिए, ताकि यह स्थान अपनी धार्मिक पहचान को और मजबूती से प्रस्तुत कर सके।

जगद्गुरु ने कोरबा जिले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहाँ शीघ्र ही माता कौशल्या का भव्य धाम बनाया जाएगा। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को भी विश्वस्तर पर पहचान मिलेगी।

भवानी मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। कथा पंडाल में रामभक्ति के गीतों और भजनों से गूंजता माहौल भक्तों को भावविभोर कर रहा है। श्रद्धालु बड़े मनोयोग से कथा श्रवण कर रहे हैं और जगद्गुरु के प्रवचनों से धर्म और भक्ति की शिक्षा प्राप्त कर रहे,

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में बसी हुई है। यही संस्कृति भारत को विश्वगुरु बनाती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में धर्म, भक्ति और संस्कृति को प्राथमिकता दें और समाज में सद्भाव बनाए रखें।

Read more :- कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा के कटघोरा क्षेत्र के कसनियां में देर रात गोली चलने से क्षेत्र में दहशत,एक संदिग्ध हिरासत में

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति...

More Articles Like This

- Advertisement -