कोरबा,भैंसामुड़ा में धड़ल्ले से हो रहा रेत का अवैध खनन-परिवहन

Must Read

कोरबा,भैंसामुड़ा में धड़ल्ले से हो रहा रेत का अवैध खनन-परिवहन

नमस्ते कोरबा : हसदेव नदी के किनारे ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा में रेत माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे हैं। आपको बता दे कि भैसामुड़ा रेत घाट में 21 तारीख से रॉयल्टी बंद कर दिया गया है,जिसके बावजूद ग्राम के ही जनप्रतिनिधियों द्वारा ट्रैक्टर में लोड करवाया जाता है, जिसमें लेबर चार्ज 400 रुपए एवं बिना रॉयल्टी लूज 200 लिया जा रहा है ट्रैक्टर ड्राइवर से बात करना पर उनका कहना है कि जब रॉयल्टी नहीं कट रही तो लूज लिया जा रहा है,

वही सरपंच एवं उनके जनप्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि ऐसा हमारे द्वारा नहीं लिया जा रहा है,आखिरकार ट्रेक्टर मालिक ड्राइवर झूठ बोल रहे है या जनप्रतिनिधि अपनी सफाई दे रहे है,वहीं यह भी बताया जा रहा है कि भैंसामुडा में रेत का अवैध व्यापार कर मुनाफा कमाने वाले की संख्या बहुत ज्यादा है, यहां खनिज विभाग भी इन माफियाओं पर नकेल कसने में कामयाब नहीं हो पा रहा है.

खनिज विभाग के अधिकारी के मुताबिक अवैध रेत उत्खनन की जानकारी मिलने के बाद तस्करों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है और उनके वाहनों को भी जब्त करने की कार्यवाही की जा रही है. लेकिन राजस्व विभाग केवल जुर्माना वसूली तक सीमित है,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रेत परिवहन का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। रेत माफिया बेखौफ होकर चोरी की रेत बेधड़क बेच रहे हैं। इन दिनों तो रेत माफिया इतने सक्रिय हैं कि मानों पुलिस भी आँखे बंद किये हुए है। हाल तो यह है कि रेत माफियाओं के आगे पुलिस भी नतमस्तक नजर आ रही है।

Read more:- पुलिस ने अवैध महुआ शराब के ठिकाने पर मारा छापा,860 लीटर महुआ शराब पकड़ा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -