मित्रता करनी हो तो श्री कृष्ण सुदामा जी की तरह करनी चाहिए : पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री

Must Read

मित्रता करनी हो तो श्री कृष्ण सुदामा जी की तरह करनी चाहिए : पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री

नमस्ते कोरबा : हमें जीवन में मित्रता करनी हो तो श्री कृष्ण सुदामा जी की तरह करनी चाहिए। जहाँ परब्रम्ह के ज्ञानी परम भक्त सुदामा आजीवन श्री भक्ति में लीन रहे तो वहीं श्री कृष्ण ने दो मुट्ठी चावल के बदले सुदामा को दो लोक का स्वामी बना जगत में सच्ची मित्रता की मिसाल पेश की।

सुदामा जी की संगिनी सुशीला थीं जो शुभता का प्रतीक हैं ,जो शुभ कर्म करता है वो द्वारिकाधीश अर्थात परप्रबम्ह को प्राप्त कर लेता है।सुदामा जी को इन्हीं शुभ कर्मों की वजह से परब्रम्ह की प्राप्ति हुई,उक्त बातें श्री धाम वृंदावन (मथुरा)से पधारे पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री “ब्रजवासी जी पंडित रविशंकर शुक्लनगर स्थित कपिलेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के सातवें दिवस शनिवार को आयोजित सुदामा चरित्र कथा प्रसंग के दौरान कही।

कलयुग में जो प्रभु के नाम का आश्रय लेगा उसी का कल्याण होगा। आचार्य ने पुनीत आयोजन के लिए कथा आयोजनकर्ता रविशंकर शुक्लनगर वासियों ,कपिलेश्वरनाथ महिला मंडल का आभार जताते हुए आशीष दिया कि सबका साथ ,सबका विश्वास ,सबका विकास भागवत कथा के माध्यम से होता रहे।

सभी का जीवन पीड़ारहित हो ,सबके यहाँ खूब धन हो धन से धर्म कार्य हों। आरती पूर्व बरसाना की तरह भव्य फूलों होली खेली गई।जिसमें राधा -कृष्ण के साथ सभी श्रोता झूमे। आठवें दिवस सोमवार 24 मार्च को प्रातः 10 बजे हवन ,पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ पावन धार्मिक आयोजन का समापन होगा।

Read more:- कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा जिले के तुमान शिव मंदिर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -