सैकड़ो ग्रामीणों ने जिला पंचायत के पूर्व् उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा के दोनों गेट में तालाबंदी की

Must Read

सैकड़ो ग्रामीणों ने जिला पंचायत के पूर्व् उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा के दोनों गेट में तालाबंदी की

नमस्ते कोरबा। SECL गेवरा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में विस्थापित ग्राम भिलाई बाजार, उमेंदीभाठा, मुड़ियानार, सलोरा, पंडरिपानी, नावापारा, रलिया, केसला, बरभाटा के बेरोजगार युवकों द्वारा ठेका श्रमिक रोजगार प्रबंधन को कई बार पत्राचार किया जा चुका है।

प्रबंधन द्वारा किसी को रोजगार प्रदान नहीं किया गया वहीं बाहरी लोगो को रोजगार दिया जा रहा है। प्रबंधन के इसी वादाखिलाफ़ी के सम्बन्ध में। सैकड़ो ग्रामीण जिला पंचायत के पूर्व् उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में आज सुबह 9 बजे से महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा के दोनों गेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन पर बैठ गए हैं।

धरना पर बैठे सैकड़ो ग्रामीणों में प्रबंधन के खिलाफ काफ़ी आक्रोश है। समझौता हेतु प्रबंधन के अधिकारी द्वारा समझाईश दिया गया परन्तु सक्षम अधिकारी नहीं होने की वजह से ग्रामीणों द्वारा बात करने से इनकार कर दिया गया। किसी भी कर्मचारी को अंदर जाने नहीं दिया गया। पहली बार ऐसा हुआ है की एक भी कर्मचारी अंदर नहीं जा सका है।

Read more :-चुनाव ब्रेकिंग : 1 मार्च के पहले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होंगे पूरे : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सद्गुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस पर उमड़ी श्रद्धा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टेका मत्था, दिया समरस समाज का संदेश

सद्गुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस पर उमड़ी श्रद्धा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टेका मत्था, दिया समरस समाज...

More Articles Like This

- Advertisement -