आगामी होली पर्व और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ली गई शांति समिति की बैठक

Must Read

आगामी होली पर्व और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ली गई शांति समिति की बैठक

नमस्ते कोरबा : थाना कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व और लोकसभा चुनाव के मध्य नजर शांति समिति की बैठक ली गई।

थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा पार्षद गण बैठक में हुए शामिल

बैठक में व्यापारी संघ इतवारी बाजार ,सर्राफा संघ, होली सामान विक्रेता एवं थाना कोतवाली क्षेत्र के सभी पार्षद गणों की मीटिंग ली गई एवं मुखौटा व नुकसान दायक रंग नहीं बेचने होली उत्सव के दौरान नागरिक गण अपना सुने मकान छोड़कर अपने पुश्तैनी गांव शहर जाने के समय किसी प्रकार का बहुमूल्य आभूषण सोना, चांदी संपत्ति सुने घर में छोड़कर नहीं जान हेतु समझाइए दिया गया सर्राफा व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरा लगाने संबंधी समझाइए दिया गया

मीटिंग में पार्षद रवि चंदेल, संतोष राठौड़, संतोष लांजेकर, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, धर्म निर्मले, श्रीमती धनश्री अजय साहू, सुफल दास सर्राफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष जयकुमार सोनी ऑटो संघ के अध्यक्ष बृजेश सिंह ठाकुर तुम्हारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल कलवानी,अनीश मेमन,श्याम दास गुरु, उमाशंकर अरोड़ा उपस्थित थे साथ ही कल दिनांक 21.03.24 को होली त्यौहार के पावन पर्व पर सभी धर्म समाज के गणमान्य नागरिकों पार्षद गणों की मीटिंग आहूत की गई है।

शांति समिति के सदस्यों द्वारा सहयोग का दिया गया आश्वासन

बैठक में शांतिपूर्ण एवं समय पर होलिका दहन करने, सौहाद्र पूर्ण होली का त्यौहार मनाने, जबरदस्ती किसी को रंग ना लगाने, होली में शराब के नशे में तीन सवारी वाहन न चलाएं, किसी प्रकार के हुड़दंग ना हो, शांतिपूर्ण होली का त्यौहार मनाने की अपील की गई।

शांति समिति बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और पाषर्द गढ़ उपस्थित हुए और उनके द्वारा शांति बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया गया।

Read more:- पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग,लोकसभा चुनाव,होली और रमजान के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था बनाने दिया गया निर्देश 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -