Tuesday, August 19, 2025

कोरबा में उमडा आस्था का सैलाब,नयनाभिराम झांकी  देख ऐसा लग रहा था जैसै भगावन शंकर,श्रीराम बजगरंग बली, भारत माता उतर आए हैं कोरबा की धरती पर

Must Read

कोरबा में उमडा आस्था का सैलाब,नयनाभिराम झांकी  देख ऐसा लग रहा था जैसै भगावन शंकर,श्रीराम बजगरंग बली, भारत माता उतर आए हैं कोरबा की धरती पर

नमस्ते कोरबा : हिंदू नववर्ष के अवसर पर मंगलवार को शहर में अभूतपूर्व शोभायात्रा निकाली गई। दो अलग-अलग स्थान कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर व सीतामढ़ी चौक रामजानकी मंदिर से निकाली गई यात्रा में डेढ़ से दो किलोमीटर तक श्रद्धालु की भीड़ रही। ढलती शाम के बीच अंधेरे को चीरती हुई सजावट की चकाचौंध रोशनी में झांकियों को देखने के लिए मानो पूरा शहर सड़क में उतर आया।

हर कोई भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा था

हर कोई भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा था। शहर के दोनों छोर में लगभग 10 किलोमीटर दूरी चल रही रैली में क्या महिला क्या पुरूष क्या युवा सभी रामधुन में थिरक रहे थे। हर कोई इस अद्भुत क्षण का साक्षी बनने के लिए आतुर रहा। श्रद्धालु इस पल को अपने जेहन में सदैव के लिए समेट लेना चाह रहे थे।

धुमाल बैंड की के साथ अगवाई निकाली गई शोभायात्रा झांकियों की विविधता रही

हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा को देखने लिए प्रतीक्षारत शहर वासियों इंतजार की घड़िया उस समय समाप्त हुई जब सड़क में हिंदुत्व लहर उमड़ पड़ी। आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए माह भर से तैयारी की जा रही थी सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में कोसाबाड़ी से शोभायात्रा शाम पांच बजे निकाली गई। धुमाल बैंड की के साथ अगवाई निकाली गई शोभायात्रा झांकियों की विविधता रही। देवी देवता वेष धरे बच्चें व युवाओं की नयनाभिराम झांकी को देख कर ऐसा लग रहा था जैसै भगावन शंकर, श्रीराम बजगरंग बली, भारत माता शहर की धरती पर उतर आए हों।

शहर के दो स्थानों से निकली शोभायात्रा 

कोसाबाड़ी से निकली झांकी घंटाघर, बुधवारी, सीएसईबी से होते हुए टीपी नगर मार्ग से चलकर टैगोर उद्यान में समाप्त हुई। दूसरी शोभा यात्रा रामजानकी मंदिर सीतामढ़ी से शुरू हुई। इसमें में भी झांकियांे की विविधता देखी गई। जिसमें दक्षिण भारत की तितली नृत्य , काली का रौद्र रूप, वाराणसी के शिव अघोरी दल, राम दरबार, लक्ष्मी, काली, सरस्वती की त्रिशक्ति विविध देवी देवताओं की सजीव झांकियां शोभायात्रा की शोभा ने शोभायात्रा में चार चांद लगाया। आयोजन को मूर्तरूप देने में बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। शहर के मुख्य मार्ग और चौक चौराहे रोशनी से जगमगा उठे हैं।

शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भगवामय

शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भगवामय रहा। सुबह से ही घरों में भगवाध्वज लगाने का क्रम जारी रहा। दोपहर के बाद जैसे शोभायात्रा की शुरूआत हुआ। लोग घर से ही भगवा ध्वज लेकर निकल पड़े। आलम यह रहा कि हाथ भगवा ध्वज और जुंबा पर जयश्री राम की गूंज थी। नमस्कार के बजाए लोग एक दूसरे को जय श्रीराम के नारा से अभिवादन करते दिखाई। इस उत्साह में युवक ही नहीं बल्कि युवतियाें की भी बढ़चढ़कर भागीदारी रही।

शोभायात्रा की स्वागत सत्कार के लिए जगह-जगह स्टाल लगाया गया

शोभायात्रा की स्वागत सत्कार के लिए जगह-जगह स्टाल लगाया गया था। कोसाबाड़ी चौक से निकलने वाली शोभा यात्रा के लिए तीन चार मुकाम बनाए गए थे। इनमें सुभाष चौक, घंटाघर, सीएसइबी और टीपी नगर शामिल था। प्रत्येक स्थान पानी औ नाश्ते की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा को व्यवस्थित अंतिम स्थान तक पहुंचाने के लिए सर्व हिंदू समाज के युवाओं को दायित्व सौंपा गया था। पुराना बस स्टैंड में सिक्ख समाज की ओर शर्बत वितरण की व्यवस्था की गई थी।

शोभा यात्रा को भगवान का मिला आशीर्वाद मौसम रहा साफ

चार दिनों से जारी मौसमी उतार चढ़ाव के बीच  मंगलवार की सुबह मौसम साफ रहा। सुबह के समय आसमान में बदली छाई थी। दोपहर आते तक आसमान से बदली छंट गई। तापमान घटने और ठंड का असर होने की वजह से लोग घर से बाहर निकलने में पीछे नहीं रहै। शाम होने के पहले सड़क में चहल पहल बढ़ गई। सूरज ढलते ही सड़कों में भी भीड़ बढ़ गई।

अप्रिय स्थिति से निपटने व्यापक स्तर पर पुलिस व्यवस्था

हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शहर के दो अलग-अलग हिस्से में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान अप्रिय स्थिति से निपटने व्यापक स्तर पर पुलिस व्यवस्था की गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अगुवाई में लोगों को जाम से बचाने और यातायात को सामान्य बनाए रखने के लिए पहले से ही अलग रूट निर्धारित कर दिया गया था, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी 400 जवानों की तैनाती कोसाबाड़ी से लेकर सीतामढ़ी के मध्य की गई है। इसके साथ ही 10 राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी के प्रभारी समेत महिला व पुरुष पुलिसकर्मी पूरे समय मुस्तैद रहें। अतिरिक्त बल भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ड्रोन कैमरा से निगरानी जिला पुलिस प्रशासन ने शुरू कर दी थी।

Read more:- सुनालिया चौक में हिंदू नव वर्ष की तैयारी में लगाए गए भव्य पंडाल तेज हवा के कारण गिरा 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा का सीएसईबी चौक,पुलिस चौकी के सामने ही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है,

कोरबा का सीएसईबी चौक,पुलिस चौकी के सामने ही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है, नमस्ते कोरबा :- शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -