Sunday, February 15, 2026

पोडी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने

Must Read

पोडी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने

नमस्ते कोरबा :-  छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज अचानक कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण पर पहुंचे।  उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल के कर्मचारी और स्थानीय लोग हैरान रह गए।  निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और अव्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए 4 से 5 कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।  स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात कर अस्पताल में लंबे समय से सोनोग्राफी मशीन और महिला सर्जन की कमी की शिकायत की।

साथ ही, पोड़ी उपरोड़ा मुख्यालय में 108 एम्बुलेंस की अनुपलब्धता की भी बात उठाई।  मंत्री जायसवाल ने इन सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अलावा, अस्पताल कर्मचारियों ने परिसर में पानी की कमी की समस्या से भी मंत्री को अवगत कराया।  मंत्री ने इस मुद्दे पर भी आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

Read more :- झमाझम बारिश से पंडित रविशंकर नगर,सेंट पोलिटी रोड मे हमेशा की तरह जल भराव की स्थिति लोग घरों में हुए कैद

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, घंटों कतार में लगे श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, घंटों कतार में लगे श्रद्धालु नमस्ते कोरबा। महाशिवरात्रि के...

More Articles Like This

- Advertisement -