Monday, February 16, 2026

सर्वमंगला मंदिर तट पर हसदेव नदी की महाआरती,लोगों ने बताया आयोजन अपने आप में अविस्मरणीय और अद्भुत

Must Read

सर्वमंगला मंदिर तट पर हसदेव नदी की महाआरती,लोगों ने बताया आयोजन अपने आप में अविस्मरणीय और अद्भुत

नमस्ते कोरबा :- हिंदू धर्म में आस्था के हृदय स्थल वाराणसी में देव दीपावली पर गंगा आरती की तर्ज पर कोरबा में भी हसदेव नदी की महाआरती का आयोजन किया गया. सोमवार देर शाम सर्वमंगला मंदिर तट पर हसदेव नदी की महाआरती की गई. इस दौरान हिंदू क्रांति सेना ने खास इंतजाम किए. मंत्रोच्चार करने वाले पंडितों के साथ ही शहर भर के हिंदू धर्म से जुड़े विभिन्न संगठन और आम लोगों को आमंत्रित किया गया था. महा आरती के दौरान सर्वमंगला मंदिर घाट पर सैकड़ों भक्तों का जमावड़ा लगा रहा.

हजारों की संख्या में हसदेव घाट पर दीपक प्रज्वलित किए गए और फिर महा आरती हुई। लोगों ने बताया कि यह आयोजन अपने आप में अविस्मरणीय और अद्भुत रहा है जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा। वे हिंदू संस्कृति के प्रति एकजुटता दिखाते रहेंगे।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य और दिव्य आयोजन किया गया। हसदेव नदी घाट पर सजावट कुछ इस अंदाज में की गई मानो बनारस हरिद्वार और ऋषिकेश के घाट यहां पर उतर आए हों। हर कोई इन सजावट को देखता रहा गया। आयोजन का स्वरूप कुछ इस तरह का था, जिसने स्थानीय और क्षेत्रीय लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया।

भारी-भरकम साज-सज्जा ने यहां के पूरे स्वरूप को अलौकिक बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत से कई घंटे पहले ही लोगों ने यहां पहुंचने लगे थे। पुरोहितों ने शंखनाद किया, तो दूध से अभिषेक भी किया गया। हसदेव नदी को लाल चुनरी अर्पित की गई। काफी देर तक लोगों ने भक्ति संगीत और आतिशबाजी का आनंद लिया।

Read more: देव दीपावली के दिन सर्वमंगला घाट पर भव्य हसदेव महा आरती का आयोजन,पुलिस प्रशासन ने किया रूट प्लान तैयार

इसके बाद हजारों की संख्या में हसदेव घाट पर दीपक प्रज्वलित किए गए और फिर महा आरती हुई। लोगों ने बताया कि यह आयोजन अपने आप में अविस्मरणीय और अद्भुत रहा है जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा। हिंदू क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में कहा कि वे हिंदू संस्कृति के प्रति एकजुटता दिखाते रहेंगे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा :- महाशिवरात्रि के पावन पर्व...

More Articles Like This

- Advertisement -