भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, अखंड रामायण पाठ सहित विविध आयोजन

Must Read

भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, अखंड रामायण पाठ सहित विविध आयोजन

नमस्ते कोरबा : शहर के आर.पी. नगर फेस-2 स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में इस वर्ष भी पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है,

जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल 2026, बुधवार को दोपहर 12 बजे से अखंड रामायण पाठ के साथ होगी। इसके बाद 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

जन्मोत्सव के दिन सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित रहेगा, वहीं 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जो शाम तक जारी रहेगा।

मंदिर समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, पूज्य महराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री...

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, पूज्य...

More Articles Like This

- Advertisement -