गुम हुई पोती के मिलने से भर आई दादा की आंखें,अपना घर सेवा आश्रम बन रहा है बिछड़े हुए को अपनों से मिलाने का जरिया

Must Read

गुम हुई पोती के मिलने से भर आई दादा की आंखें,अपना घर सेवा आश्रम बन रहा है बिछड़े हुए को अपनों से मिलाने का जरिया

नमस्ते कोरबा : अपना घर सेवा आश्रम निहारिका क्षेत्र में संचालित एक ऐसा संस्थान है,जहां प्रभु जनों की सेवा की जा रही है, और उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर उनके घरों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है,

ऐसा ही एक मामला आज देखने को मिला जब सरगुजा क्षेत्र की अपनों से बिछड़ी एक महिला को लेने उसके परिवार वाले पहुंचे, यहां कार्यरत केयरटेकर ने बताया कि अपना घर सेवा आश्रम में लगभग 80 प्रभुजन निवासरत है, जिनकी सेवा भाव निस्वार्थ रूप से की जा रही है,

सरगुजा निवासी मंदिता को 112 की टीम बस स्टैंड से आश्रम लेकर आई थी, इनके साथ उनकी नवजात बच्ची भी थी,जिसकी देखरेख हमारे द्वारा की जा रही थी, वर्तमान में महिला की स्थिति ठीक होने पर उन्होंने अपने घर का पता बताया और मोबाइल के माध्यम से परिचितों को सूचना देकर आश्रम बुलाया गया है, एवं पूरी वैधानिक कार्यवाही के पश्चात महिला को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा,

वहीं दूसरी और महिला ने बताया कि पति के द्वारा प्रताड़ित करने एवं दूसरी महिला को घर पर लाने के कारण विवाद होने की वजह से वह घर से निकल आई थी,अब वापस घर जाकर काफी खुश है महिला ने उनकी एवं नवजात बच्ची की देखरेख के लिए आश्रम के लोगों को धन्यवाद दिया,

Read more :- कोरोना वायरस:अदृश्य दुश्मन के ख़िलाफ़ लड़ाई के लिए कोरबा में अलर्ट,20 बेड का वार्ड तैयार

कोरबा के जंगलों में बादलों का झुंड दे रहा है मानसून की बधाई, देखें वीडियो

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास*

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास* *अतिक्रमण हटाने से...

More Articles Like This

- Advertisement -