Sunday, February 15, 2026

कटघोरा में ‘कटघोरा के राजा’ का भव्य विसर्जन, उमड़ा जनसैलाब

Must Read

कटघोरा में ‘कटघोरा के राजा’ का भव्य विसर्जन, उमड़ा जनसैलाब

नमस्ते कोरबा :- प्रदेशभर में गणेश उत्सव की भव्य धूम के बीच कोरबा जिले के कटघोरा में ‘कटघोरा के राजा’ का ऐतिहासिक विसर्जन हुआ। विसर्जन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े और पूरा नगर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

21 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र

इस वर्ष ‘कटघोरा के राजा’ की 21 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रही। विसर्जन यात्रा की शुरुआत कासनिया से की गई, जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर में प्रवेश कर विभिन्न स्थानों से गुजरी।

सांस्कृतिक झांकियों ने खींचा ध्यान

विसर्जन यात्रा में हनुमान जी की झांकी, शिव अघोरी (वाराणसी), शिव विवाह (काशी), डॉल झांकी (आंध्रप्रदेश), गोरिल्ला मेन (उड़ीसा), लायन ग्रुप (राजनांदगांव) समेत कई रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हुए। इन झांकियों और प्रस्तुतियों को देखने भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और लगातार तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गुंजायमान हो उठा।

आसपास के जिलों से भी पहुंचे श्रद्धालु

इस अवसर पर न केवल कोरबा, बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे। नगर की सड़कों पर सुबह से ही जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

‘जय देव गणेश उत्सव समिति’ का योगदान

इस भव्य आयोजन के पीछे ‘जय देव गणेश उत्सव समिति’ की बड़ी भूमिका रही। समिति द्वारा सुव्यवस्थित व्यवस्था और आकर्षक झांकियों ने इस वर्ष के उत्सव को और भी खास बना दिया,नगरवासियों ने उल्लास और उत्साह से इस भक्ति पर्व को मनाया और ‘कटघोरा के राजा’ की जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

Read more :- लेमरू के मासूमों का भोजन उधारी पर! विभाग की उदासी, प्रधानपाठक बना देवदूत

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति...

More Articles Like This

- Advertisement -