Monday, February 16, 2026

डायबिटीज़ मरीजों के लिए राहत भरी खबर,एमजेएम हॉस्पिटल में शुरू हुई बिना सुई इंसुलिन सुविधा

Must Read

डायबिटीज़ मरीजों के लिए राहत भरी खबर,एमजेएम हॉस्पिटल में शुरू हुई बिना सुई इंसुलिन सुविधा

नमस्ते कोरबा :- डायबिटीज़ से जूझ रहे मरीजों के लिए कोरबा से बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अब इंसुलिन लेने के लिए रोज़-रोज़ सुई चुभाने की मजबूरी नहीं रहेगी। एमजेएम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोरबा ने जिले में पहली बार Afrezza® इनहेलर इंसुलिन सुविधा की शुरुआत की है, जिसके जरिए इंसुलिन सांस के माध्यम से ली जा सकेगी। यह अत्याधुनिक तकनीक विशेष रूप से भोजन के बाद बढ़ने वाली ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में कारगर मानी जा रही है।

तेजी से बढ़ रही मधुमेह की समस्या को देखते हुए यह पहल जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, अनियंत्रित शुगर हृदय, किडनी, आंखों और नसों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है, ऐसे में समय पर आधुनिक उपचार पद्धति मरीजों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर कर सकती है।

एमजेएम हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजिशियन एवं डायबिटीज़ विशेषज्ञ डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि डायबिटीज़ के इलाज में अब तकनीक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। Afrezza® जैसी आधुनिक इंसुलिन थेरेपी उन मरीजों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है, जिन्हें भोजन के बाद शुगर नियंत्रण में कठिनाई होती है। हालांकि, किसी भी मरीज के लिए उपचार चिकित्सकीय जांच और विशेषज्ञ परामर्श के बाद ही तय किया जाना चाहिए।

हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, इस सुविधा के शुरू होने से अब कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को महानगरों जैसी आधुनिक डायबिटीज़ उपचार सेवाएं अपने ही शहर में उपलब्ध होंगी।

Read more :- ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

क्या शहर की शांति से ज़्यादा ज़रूरी है शराब की दुकान? मंत्री जी! शराब दुकान तो हटवा दीजिए,शहर में आए दिन हो रहा विवाद

टेंडर से पहले जल उठीं LED रोप लाइटें: नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -