शारदीय नवरात्रि पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना
नमस्ते कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कोरबा के विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचकर माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ
जयसिंह अग्रवाल ने सर्वमंगला मंदिर, भवानी मंदिर एवं मुड़ादाई मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ माता रानी की पूजा कर प्रदेश एवं कोरबा क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।

नवरात्रि के अवसर पर शारदा विहार में आयोजित भोग-भंडारे में भी जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आयोजनकर्ताओं से मुलाकात की तथा भोग-प्रसाद ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि केवल शक्ति की आराधना का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में श्रद्धा, सद्भाव, सेवा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला पावन अवसर है। मां दुर्गा की आराधना हमें सत्य, धर्म, साहस और जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से प्रार्थना की कि कोरबा सहित पूरा छत्तीसगढ़ सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण रहे तथा प्रत्येक परिवार में स्वास्थ्य, सुख और आनंद बना रहे।
इस अवसर पर मंदिरों एवं भोग-भंडारा आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
Read more :- नवरात्रि विशेष: आइए हमारे साथ करें मां कोसगाई के दर्शन,कठिन चढ़ाई अनूठी परंपरा और इतिहास समेटे मां का प्राचीन धाम











