वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर से कांग्रेस प्रत्याशी के महारैली में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी एवं महापौर के लिए मांगा समर्थन
नमस्ते कोरबा : नगर निगम चुनाव प्रचार के आखरी चरण पर सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरा जोर लगाया हुआ है, वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रतापनगर कि कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी महंत ने वार्ड में महारैली का आयोजन किया जिसमें वार्ड की महिला शक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुई, इस रैली में पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी शामिल हुए एवं पूरे वार्ड का भ्रमण करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी महंत एवं कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की, उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में नगर निगम में बिना किसी भेदभाव के हर वार्ड में कार्य कराए गए हैं,इस बार भी आप कांग्रेस पार्षद एवं महापौर प्रत्याशी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और उन्हें नगर निगम की सत्ता पर काबिज करें जिससे कि कोरबा का चौमुखी विकास हो सके, उन्होंने वार्ड से कांग्रेस पार्षद पद की प्रत्याशी लक्ष्मी महंत के लिए कहा कि इसे आप सब अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से जीत दिलाय, जिससे कि यह आपकी सेवा करेगी अगर यह ऐसा नहीं करती है तो आप मेरे पास आकर शिकायत कर सकते हैं,
रैली के दौरान लक्ष्मी महंत ने लोगों से अपील की आपने भाजपा पार्टी के पार्षद को मौका दिया.आपने निर्दलीय पार्षद को भी मौका दिया, इस चुनाव में कांग्रेस को मौका दीजिए निश्चित रूप से वार्ड के रुके हुए कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा,
उन्होंने कहा कि वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित है उन्होंने वार्ड के लोगों से निवेदन किया है कि ऐसे प्रत्याशी को चुने जो स्वयं आपकी बातों को नगर निगम में रख सके,ना की पार्षद पति के माध्यम से आपकी समस्या निगम तक पहुंचे. लक्ष्मी महंत ने कहा कि पिछले 5 साल में महिला पार्षद होने के बावजूद भी वार्ड में लोगों को किसी भी कार्य के लिए पार्षद पति से मिलना पड़ता था ऐसा इस बार ना हो इसलिए सही प्रत्याशी का चयन करें, ना की ऐसे प्रत्याशी का जो सत्ता के लालच में कभी किसी पार्टी में और कभी किसी पार्टी में दल बदलते रहता है,

लक्ष्मी महंत ने वार्ड के लोगों से कहा कि वह धनबल से नहीं आप सबके जनबल और सहयोग से चुनाव लड़ रही है, वह आपकी बेटी है बहू है आपने अभी तक जिस प्रकार सहयोग किया है मतदान के दिन भी ऐसे ही सहयोग करें,
उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाया कि केवल दारु मुर्गा और पैसे के दम पर वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है, लक्ष्मी महंत ने वार्ड के लोगों को सचेत करते हुए कहा कि आप ऐसा पार्षद प्रतिनिधि चुने कि अगर आपको कोई काम पड़ता है तो आपको पार्षद के पास जाना ना पड़े पार्षद आपके पास आ जाए, उन्होंने कहा कि वह वार्ड के लोगों को निश्चित करना चाहती हैं कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह वार्ड के विकास के लिए हर संभव कोशिश करेगी और लोगों को मायूस नहीं होने देगी,









