Saturday, February 14, 2026

राख परिवहन में लापरवाही बरतने पर तीन उद्योगों पर 25 लाख का जुर्माना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्यवाही

Must Read

राख परिवहन में लापरवाही बरतने पर तीन उद्योगों पर 25 लाख का जुर्माना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्यवाही

नमस्ते कोरबा : पर्यावरण के नियमों की अनदेखी कर राख परिवहन में लापरवाही बरतने पर पर्यावरण संरक्षण मंडल ने एनटीपीसी, विद्युत उत्पादन कंपनी व बालको पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है।पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी परमेंद्र पांडे ने प्रदूषण फैलाने पर एनटीपीसी, सीएसईबी और बालको पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

राखड़ का शत- प्रतिशत समाधान करने के लिए प्रशासन ने संयंत्र प्रबंधनों को निर्देश दिया है।

जिले में एनटीपीसी, विद्युत कंपनी और भारत एल्युमिनियम कंपनी (बालको) के विद्युत संयंत्र संचालित है। यहां पर बिजली उत्पादन करने के लिए प्रतिदिन डेढ़ लाख टन से भी ज्यादा कोयला की खपत हो रही है। संयंत्र से निकलने वाली राख का शत प्रतिशत उपयोग करना है।

साथ ही राखड़ बांध में सुरक्षित रूप से रखना है, पर कई संयंत्र इसकी अनदेखी कर रहे हैं। राखड़ का शत- प्रतिशत समाधान करने के लिए प्रशासन ने संयंत्र प्रबंधनों को निर्देश दिया है। इसलिए संयंत्र प्रबंधन राख खपत करने लगातार प्रयासरत हैं और भारी वाहनों के माध्यम से लो-लाइन एरिया में राख भर रहे है।

पर्यावरण संरक्षण मंडल ने इन उद्योगों के विरूद्ध कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।

पर इस कार्य के दौरान ही नियम का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा। राखड़ बांध के साथ राख के परिवहन व्यवस्था में प्रबंधन व ट्रांसपोर्टिंग कंपनी लापरवाही बरत रहे और मनमाने तरीके से राखड़ डंप कर रहे हैं। वहीं पर्यावरण संरक्षण मंडल ने इन उद्योगों के विरूद्ध कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।

Read more:- औद्योगिक नगर कोरबा में बनने जा रहा हैं पहला रेल अंडर ब्रिज,सिंचाई विभाग की जमीन से सभी तरह के अवैध कब्जों को हटाने की तैयारी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति...

More Articles Like This

- Advertisement -