नितेश कुमार मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर कोरबा पहुंचे फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार असरानी

Must Read

नितेश कुमार मेमोरियल स्कूल के स्थापना दिवस पर कोरबा पहुंचे फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार असरानी

नमस्ते कोरबा : कोरबा-चांपा मार्ग के ग्राम खरहरकुड़ा मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल का 9वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया,

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार गोवर्धन असरानी, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली, राजयोग शिक्षिका ब्रम्हकुमारी दीदी बी.के. रचना, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल, प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित एमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी एवं द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित लायन पवन मलिक शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल द्वारा की गई। श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ मनाया जा रहा हैं।

समारोह में लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233सी के आगामी सत्र के नेतृत्वकर्ता, जिले के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, महिलाओं सहित विद्यालय के कर्मचारियो का भी सम्मान किया गया। साथ ही नवप्रवेशी विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें एवं यूनिफार्म वितरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।

जाने माने हास्य कलाकार गोवर्धन असरानी ने इस अवसर पर कहा कि सिनेमा के संबंध में मैं हमेशा कुछ न कुछ बोलता रहता हूं वह सबके सामने रहता है। इसलिए इस संबंध मे कुछ कहना नही चाहता। मैं यहां पर शिक्षा के क्षेत्र मे हो रहे काम को देखने आया हूँ। आदिवासी क्षेत्र मे वास्तव मे बच्चों को अच्छी शिक्षा तालीम देना पुण्य का काम है। उन्होंने इस अवसर पर कई फिल्मी डायलॉग भी सुनाए।

Read more:- बंजर जमीन को पहले बनाया उपजाऊ…फिर इस फसल की खेती से कर रहे बंपर कमाई…जानिए कोरबा के इस किसान की सफलता की कहानी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -