Friday, October 17, 2025

*ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में हुईं जमा, स्ट्रांग रूम की गई सील*

Must Read

*ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में हुईं जमा, स्ट्रांग रूम की गई सील*

नमस्ते कोरबा / लोकसभा निर्वाचन के लिए कोरबा संसदीय क्षेत्र में शामिल कोरबा जिले की चारों विधानसभाओं के सभी मतदान केंद्रों से मतदान दलों की सुरक्षित वापसी हो गई है। 06 मई को रवाना हुए सभी मतदान दल कल 07 मई देर रात तक आईटी कालेज पहुंचते रहे। मतदान दलों के आईटी कॉलेज पहुंचने के बाद ईवीएम मशीनों को जमा करने, विभिन्न प्रपत्रों एवं जानकारियों का मिलान करने के बाद सीलबंद मशीनों को चारों विधानसभावार स्ट्रांगरूम में रखा गया है।

*राजनीतिक दल के प्रतिनिधि रहे उपस्थित*

मशीनों एवं अन्य सामानों को जमा कराने में प्रेक्षक प्रेमसिंह मीणा, कलेक्टर अजीत वसंत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी अलसुबह तक आईटी कालेज में तैनात रहे। कटघोरा एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को भी कटघोरा के शासकीय मुकुटधर कॉलेज से आईटी कॉलेज कोरबा लाया गया।

*सुरक्षित लौटे मतदान दल, अलसुबह तक अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे ड्यूटी पर*

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष स्ट्रांग रूम में सभी मशीनों को रखकर स्ट्रांग रूम सील किया गया। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अब यह स्ट्रांग रूम 04 जून को मतगणना के दिन ही राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में खोले जायेंगे।

Read more:-*कोरबा जिले में कलेक्टर ने शांतिपूर्वक मतदान के लिए मतदाताओं का माना आभार,अधिकारी-कर्मचारियों- मीडिया को सहयोग के लिए दिया धन्यवाद*

स्ट्रांग रूमों में रखी गई ईवीएम मशीनों की चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। चारों स्ट्रांगरूमों के बाहर परिसर पर फोकस किये हुए सीसीटीवी कैमरों से किसी भी गतिविधि पर बारीक नजर रखी जायेगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ शासन...

More Articles Like This

- Advertisement -