Sunday, February 15, 2026

हाथी को यूं ही नहीं कहा जाता सबसे समझदार जानवर,देखिए वीडियो

Must Read

हाथी को यूं ही नहीं कहा जाता सबसे समझदार जानवर,देखिए वीडियो

नमस्ते कोरबा : हाथी को सबसे समझदार जानवर यूं ही नहीं कहा जाता। इस वीडियो को देखकर आपको समझ आ जाएगा कि क्यों हाथी को जानवरों में सबसे अक्लमंद बताया गया है।

सोशल मीडिया में हमें धरमजयगढ़ एरिया से एक ऐसा वीडियो मिला. जिसमें एक हाथी ने कुछ ऐसा काम किया जिसे देखकर यकीनन आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी.

अपनों की फिक्र और परिवार की सुरक्षा, घर के मुखिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। यह भावना न सिर्फ मनुष्यों में होती है, बेजुबान पशु भी बखूबी समझते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा उस वक्त सामने आया, जब गजराजों का एक कुनबा सड़क पार करते देखा गया।

दोनों ओर मुसाफिरों का मजमा लग गया। इस बीच सबसे पहले 5 दंतैलों के इस झुंड के मुखिया उस ओर सड़क घेर कर खड़े हो गए, जिस ओर भीड़ करीब थी। फिर उसकी आड़ में एक एक कर चार छोटे हाथी सड़क पार कर दूसरी ओर जंगल की ओर पहुंचे।

आखिरी सदस्य के सड़क पार करते ही मुखिया पीछे हो लिए और सभी जंगल में गुम हो गए। सचमुच यह नजारा काफी दुर्लभ और रोचक था। यह खूबसूरत नजारा रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल का बताया जा रहा है।

Read more :- सोनालिया पुल से पहले बस का हुआ ब्रेकडाउन,लगा लंबा जाम,यातायात विभाग ने लगाया बस मालिक पर जुर्माना

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति...

More Articles Like This

- Advertisement -