*संवाददाता: सुमित जालान*
*शीतलहर के चलते कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों को 10 जनवरी तक अवकाश..*
*गौरेला पेंड्रा मरवाही:-* जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बड़ा निर्णय लिया है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त विद्यालयों में कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा, जबकि विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी अपने निर्धारित समय अनुसार विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। यह आदेश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सभी बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में समान रूप से लागू होगा। जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
Read more :- बालकों के तिलईदाड़ गांव में 12 फीट का विशालकाय किंग कोबरा मिला, वन विभाग व नोवा नेचर टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू










