Wednesday, October 15, 2025

डॉ. महंत व सांसद ने जनता का आभार जताया 

Must Read

डॉ. महंत व सांसद ने जनता का आभार जताया

नमस्ते कोरबा: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा संसदीय क्षेत्र की जनता व समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

डॉ.महंत व सांसद ने कहा है कि आम जनता का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष समर्थन व सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ है। जनता का आशीर्वाद सदैव महंत परिवार के साथ रहा है और इस चुनाव में भी भरपूर आशीर्वाद मिला है।

मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिसके लिए वे साधुवाद व बधाई के पात्र हैं। नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने इस उम्मीद के साथ कि जनता का स्नेह परस्पर बना रहेगा, समस्त संसदीय क्षेत्रवासियों को पुन: आभार प्रेषित किया है।

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दीपावली पर कोरबा को रोशन करने के लिए मिट्टी के दिए अपनाकर बढ़ाएं कोरबा का मान

दीपावली पर कोरबा को रोशन करने के लिए मिट्टी के दिए अपनाकर बढ़ाएं कोरबा का मान नमस्ते कोरबा : दीवाली...

More Articles Like This

- Advertisement -