*बालकोनगर में आयोजित भगवान जगन्नाथ बहुड़ा यात्रा उत्सव में उमड़े भक्तजन*

Must Read

*बालकोनगर में आयोजित भगवान जगन्नाथ बहुड़ा यात्रा उत्सव में उमड़े भक्तजन*

 

नमस्ते कोरबा : उत्कल भारती सेवा समिति, बालको द्वारा भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा धूमधाम से आयोजित की गई। बालको के मुख्य प्रचालन अधिकारी आशुतोष द्विवेदी सहित अनेक बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और नगरवासियों ने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। 5 जुलाई को तीनों भाई-बहन महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा बहुड़ा यात्रा के दौराम गुंडिचा मंदिर (रामलीला मैदान) से अपने घर (राम मन्दिर) वापस आएं।

 आशुतोष द्विवेदी की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पुण्य अर्जित किया। रथ के आगे चल रहे कर्मा नर्तकों के दल ने तालबद्ध नृत्य से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बहुड़ा यात्रा बालकोनगर के विभिन्न मार्गों से होते हुई राममंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की स्थापना कर उनकी आराधना की। 27 जून से 05 जुलाई पूरे 9 दिनों तक मौसी के घर रहकर महाप्रभु जगन्नाथ घर वापस आएं। बालकोनगर में 44 वर्षों से रथ यात्रा उत्सव आयोजित किए जाने की परंपरा है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कार से टकराई बाइक,हवा में उछल डिवाइडर पार पहुंचा युवक,ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

कार से टकराई बाइक,हवा में उछल डिवाइडर पार पहुंचा युवक,ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर हादसे का लाइव वीडियो आया...

More Articles Like This

- Advertisement -