अपराध चुनौती,नियंत्रण प्राथमिकता : कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी

Must Read

अपराध चुनौती,नियंत्रण प्राथमिकता : कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी

नमस्ते कोरबा :- जिले में बीते वर्ष कुछ अपराधों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से कई मामलों पर प्रभावी नियंत्रण भी किया गया है। यह बात पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि वर्ष भर में जिले में 7241 अपराध दर्ज किए गए, जिनमें से करीब 88 प्रतिशत मामलों का निराकरण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ अपराध बड़े हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं सहित कई मामलों में कमी आई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस का फोकस बेसिक पुलिसिंग पर है, जिससे आम जनता से सीधा संवाद बना रहे। बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर भी पुलिस गंभीर है और इनके नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण में जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। समय पर सूचना मिलने से अपराधों पर रोक लगाने में मदद मिलती है। पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Read more :- छत्तीसगढ़ की लोक आस्था का पर्व ‘छेरछेरा’: दान, संस्कार और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*गौरेला-पेंड्रा में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए पुलिस की नई पहल, CUG नंबर जारी..*

*गौरेला-पेंड्रा में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए पुलिस की नई पहल, CUG नंबर जारी..* *संवाददाता:- सुमित जालान* *गौरेला पेंड्रा मरवाही:-*...

More Articles Like This

- Advertisement -