Thursday, November 27, 2025

कोरबा में कांग्रेसजनों ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष मनाया संविधान दिवस

Must Read

कोरबा में कांग्रेसजनों ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष मनाया संविधान दिवस

नमस्ते कोरबा :- संविधान के 76 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के तत्वाधान में ओपन थियेटर घंटाघर चौक पर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष सविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरीश परसाई, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल, फरियाद अली, प्रदेश सचिव विकास सिंह, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी,

ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, अनुसचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पुष्पा पात्रे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे, सेवादल प्रमुख प्रदीप पुरायणे, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, पार्षद मुकेश राठौर, रवि चंदेल, सुकसागर निर्मलकर, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, अविनाश बंजारे सहित उपस्थित कांग्रेजनों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेसजनो एवं आम नागरिकों से सविधान की रक्षा करने का आव्हान करते हुए कहा कि संविधान डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने बड़ी मेहनत से तैयार किया है। आज यही संविधान देश के नागरिकों के विश्वास और संकल्प का प्रतीक है। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि हमारे महापुरूषों ने संविधान जैसे महान और पवित्र किताब बेहतर भारत के लिए बना कर हमारे लिए छोड़ गये। संविधान के पन्नों में भारत का अतीत और भारत के भविष्य के सुनहरे सपने अंकित है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया।

पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि हमारा संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक गांरटी देता है। हमारा संविधान भारत को एक संप्रभु समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता हैं।

पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर हम संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर सहित सभा के सदस्यों के योगदान को सादन नमन करते है। हम उनकी दूरदर्शिता और समझ के लिए उन्हें हर हमेशा याद करते रहेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव एवं मनोज ने डॉ. भीमराव अम्बेड़कर के इस अथक प्रयास और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान को बनाने में वर्षो की मेहनत लगी। दिन रात के अथक परिश्रम से यह महान व पवित्र गं्रथ तैयार हुआ। बताया जाता है कि संविधान लेखन में 432 पेन की निब घिस गई थी।

इस अवसर पर रवि खुंटे, द्रोपती तिवारी, अमित सिंह, नितेश यादव, अजीत बर्मन, संगीता श्रीवास, विजय आदिले, पंचराम निराला, विजय आनंद, गोपाल यादव, संगीता जांगड़े, कुंजबिहारी साहू, माधुरी ध्रुव, शांता मंडावे, टिंकी महंत आदि ने भी डॉ. भीवराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर एक दूसरे शुभकामनाए दी।

Read more :- कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत को नई दिल्ली में मिला इंडिया प्राइड अवॉर्ड

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नए चार श्रम कानूनों के खिलाफ गेवरा में विशाल धरना प्रदर्शन

नए चार श्रम कानूनों के खिलाफ गेवरा में विशाल धरना प्रदर्शन नमस्ते कोरबा। संयुक्त केंद्रीय श्रमिक संगठन गेवरा क्षेत्र के...

More Articles Like This

- Advertisement -