Thursday, January 22, 2026

उषा तिवारी को कांग्रेस ने बनाया महापौर प्रत्याशी,देर रात हुई प्रत्याशी की घोषणा

Must Read

उषा तिवारी को कांग्रेस ने बनाया महापौर प्रत्याशी,देर रात हुई प्रत्याशी की घोषणा

नमस्ते कोरबा : देर रात कांग्रेस महापौर ने महापौर उम्मीदवारो के नाम का ऐलान कर दिया। दस में से नौ महापौर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई जबकि जगदलपुर नगर निगम सीट विचार विमर्श जारी हैं। उषा तिवारी को कोरबा से कांग्रेस ने बनाया महापौर का उम्मीदवार

ये है महापौर उम्मीदवार

▪रायपुर से दीप्ति दुबे

▪️दुर्ग से प्रेमलता साहू

▪️बिलासपुर से प्रमोद नायक

▪️राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी

▪️अंबिकापुर से अजय तिर्की

▪️रायगढ़ से जानकी काटजू

▪️कोरबा से उषा तिवारी

▪️चिरमिरी से पूर्व विधायक विनय जायसवाल

▪️धमतरी से विजय गोलछा

जैसे ही सूची जारी हुई उषा तिवारी को दनादन बधाई के फोन आने लगे, कार्यकताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मुंह मीठा कराया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद बातचीत में उषा तिवारी ने कहा मैं कांग्रेस की और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं की आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा कर महापौर उम्मीदवार बनाया,

उषा तिवारी ने कहा पार्टी ने भरोसा जताया है निश्चित रूप से उस पर खरा उतरूंगी। महापौर बनने के बाद कोशिश रहेगी की जनता के हित के हित के लिए ज्यादा से ज्यादा काम हो खास कर माताओं बहनों के लिए और भी अधिक से अधिक काम किए जायेंगे, साथ ही साथ हर वार्ड के विकास के लिए काम किए जाएंगे।

Read more :- कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट देर रात या कल होगी जारी,कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक खत्म

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,420SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

टेंडर से पहले जल उठीं LED रोप लाइटें: नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

टेंडर से पहले जल उठीं LED रोप लाइटें: नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -