कांग्रेस ने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव को अपना उम्मीदवार

Must Read

कांग्रेस ने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव को अपना उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बुधवार शाम को 53 उम्मीदवारों की सूची जारी किया जिसमें बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव को अपना उम्मीदवार प्रत्याशी घोषित किया है। जनक ध्रुव को प्रत्याशी घोषित किया बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धवलपुर, दबनई, इदागांव, धुर्वागुड़ी, अमलीपदर, उरमाल, गोहरापदर, देवभोग, झांखरपारा झरगांव एंव क्षेत्र के गांव गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ फटाखे फोड़कर जमकर खुशिया मना रहे हैं। वही मैनपुर से दो किलोमीटर दुर ग्राम नाहनबिरी जनक ध्रुव के निवास स्थल में कांग्रेस कार्यकर्ताओ को भारी भींड बधाई देने के लिए लगी हुई है। फटाखे फोडे जा रहे हैं और फुल माला, गुलाल के साथ जनक ध्रुव का जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

जनक ध्रुव ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ उन्हे मैदान में उतारा है।‌भारी बहुमत के साथ बिन्द्रानवागढ़ में कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार के विकास कार्यो से प्रदेश की जनता में भारी खुशी देखने को मिल रही है और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत होगी तो वही छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत के साथ फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कांग्रेस ने जनक को दिया दुसरी बार मौका

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज दुसरी सूची जारी की है जिसमें जनक ध्रुव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, कांग्रेस की सूची को लेकर भारी कसमकश देखने को मिल रहा था और बेसब्री से इंतिजार किया जा रहा था।

कांग्रेस ने इसके पूर्व 2013 में जनक ध्रुव को पहली बार बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था लेकिन उन्हे भाजपा के प्रत्याशी गोवर्धन मांझी के सामने पराजय का सामना करना पड़ा था। इस बार फिर चुनाव में जहां भाजपा ने एक बार फिर गोवर्धन मांझी को मैदान में उतारा है वही कांग्रेस ने जनक ध्रुव को दुसरी बार मौका दिया है।

भाजपा से गोवर्धन मांझी और कांग्रेस से जनक ध्रुव के टीकट मिलने से एक बार फिर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव काफी रोचक हो गया है। वही दुसरी ओर जनक ध्रुव को कांग्रेस से मैदान में उतारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है और उन्हे बधाई देने उनके निवास पर भारी भींड लगा हुआ है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली सराहना: डीआईजी डॉ. संतोष कुमार सिंह की पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रशंसा

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली सराहना: डीआईजी डॉ. संतोष कुमार सिंह की पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रशंसा रायपुर/कोरबा, अप्रैल...

More Articles Like This

- Advertisement -