पाली ब्लॉक के करतला में कलेक्टर की चौपाल, खदान प्रभावितों को सुविधाओं का भरोसा

Must Read

पाली ब्लॉक के करतला में कलेक्टर की चौपाल, खदान प्रभावितों को सुविधाओं का भरोसा

नमस्ते कोरबा :- पाली विकासखंड के ग्राम करतला में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्रामीणों के बीच बैठक कर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रस्तावित अम्बिका माइंस परियोजना से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सभी सुविधाएँ और मुआवजा दिया जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2023 के ड्रोन सर्वे के बाद हुए नए निर्माणों पर मुआवजा संभव नहीं है, लेकिन पात्र हितग्राहियों को लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही ग्रामीणों को बिचौलियों से दूर रहने की सलाह दी।

सरपंच ज्योतिष कुमार कुसरो ने एसईसीएल से जुड़े लंबित मुद्दों, मजदूरी भुगतान, मुआवजा और नामांतरण पर रोक जैसे विषय उठाए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के बाहर नामांतरण की रोक हटाने और अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम को निर्देशित किया।

बैठक में ग्रामीणों ने सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन की मांग भी रखी। कलेक्टर ने जर्जर भवन की मरम्मत या नए निर्माण का आश्वासन दिया। वहीं, राजस्व पखवाड़ा शिविर में समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन करने और टीबी जांच कराने की अपील भी की।

इसी दौरान कलेक्टर ने चैतमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर ओपीडी, दवाइयों और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सेवाओं को सुव्यवस्थित करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने और एम्बुलेंस संचालन के लिए चालक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही शुगर जांच सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Read more :- बालको प्रबंधन के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए शामिल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा का एक ही लाल…. “लखन लाल देवांगन”, 2 साल और 67 वार्ड में 597 विकास कार्यों का बनाया रिकॉर्ड 

कोरबा का एक ही लाल.... "लखन लाल देवांगन", 2 साल और 67 वार्ड में 597 विकास कार्यों का बनाया...

More Articles Like This

- Advertisement -