Wednesday, October 29, 2025

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि*

Must Read

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि*

*अग्रसेन भवन कोरबा में पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल होकर किया नमन*

नमस्ते कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्री बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने सदैव कोरबा जिले के विकास और जनता की भलाई के लिए कार्य किया। उनकी सादगी, विनम्रता और सामाजिक संवेदनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य की रजत जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में आगामी 1 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय अग्रवाल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,  महावीर अग्रवाल,  बजरंग लाल अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर  अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी आदि उपस्थित थे।

Read more :- साई एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी में दीपावली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न,बच्चों की वेशभूषा व रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,170SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

आस्था के रंगों में रंगा कोरबा, उगते सूर्य को अर्ध्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

 आस्था के रंगों में रंगा कोरबा, उगते सूर्य को अर्ध्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व नमस्ते कोरबा। लोक आस्था...

More Articles Like This

- Advertisement -