Tuesday, February 17, 2026

नए साल पर पुलिस विभाग में बदलाव, एसपी ने जारी किया तबादला आदेश

Must Read

नए साल पर पुलिस विभाग में बदलाव, एसपी ने जारी किया तबादला आदेश

नमस्ते कोरबा : जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने नए साल के पहले दिन बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसपी ने 4 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षकों सहित कुल 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस फेरबदल को पुलिसिंग में कसावट और कार्यप्रणाली में सुधार के तौर पर देखा जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी को बालको थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं हरदीबाजार थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय को कुसमुंडा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में सिविल लाइन रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार डनसेना को हरदीबाजार थाना का इंचार्ज बनाया गया है।

इसके अलावा पुलिस लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर को पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अन्य उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जिससे मैदानी स्तर पर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जा सके।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के इस फैसले को पुलिस महकमे में नए साल की सख्त लेकिन सकारात्मक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। जिलेवासियों को उम्मीद है कि इस बदलाव का सीधा लाभ कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर दिखाई देगा।

Read more :- एम.जे.एम. हॉस्पिटल में देश के नामी विशेषज्ञ डॉक्टरों की विशेष ओपीडी, किफायती दरों पर मिलेगा उच्च स्तरीय इलाज

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ*

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -