CG दो अधिकारी सस्पेंड:श्रम निरीक्षक और श्रम उप निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश…कार्य में लापरवाही से श्रम मंत्री भड़के

Must Read

CG दो अधिकारी सस्पेंड:श्रम निरीक्षक और श्रम उप निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश…कार्य में लापरवाही से श्रम मंत्री भड़के

नमस्ते कोरबा : श्रम विभाग में लापरवाही करने वाले दो अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने विभागीय कामकाज की समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले श्रम निरीक्षक अमित चिराग और जांजगीर-चांपा जिले के श्रम उप निरीक्षक कैलाश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है।

मंत्री देवांगन ने समीक्षा के दौरान शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत दुर्ग जिले के ग्राम अमलेश्वर में संचालित भोजन केन्द्र बिना सूचना के बंद पाये जाने और केन्द्र बंद होने की सूचना नहीं देने संबंधी अनियमितता के कारण भोजन केन्द्र निरीक्षण हेतु अधिकृत श्रम निरीक्षक अमित चिराग को तत्काल निलंबित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत् जिला जांजगीर-चांपा में निर्माण श्रमिकों से प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण किये बिना योजना आवेदन को स्वीकृत करने की अनुशंसा के कारण अपात्र हितग्राहियों को देय राशि की वसूली से शासन की छवि खराब होने और गलत अनुशंसा करने के कारण संबधित श्रम उप निरीक्षक कैलाश साहू को तत्काल निलंबित करने के निर्देश भी दिए।

Read more:- पाली महोत्सव का शुभारंभ आज,उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर...

More Articles Like This

- Advertisement -