हिंदुओं को हिंसक बताने के विरोध मे भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला…

Must Read

हिंदुओं को हिंसक बताने के विरोध मे भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला…

नमस्ते कोरबा/ लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने पर पूरे देश में विरोध हो रहा है, तो वही कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चौक में राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध किया गया और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई।

राहुल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और उनसे माफी मांगने को कहा गया। इस दौरान ये भी कहा गया कि अगर राहुल गांधी दोबारा ऐसी गलती करते हैं, तो उनको सदन से निष्कासित किया जाना चाहिए। इस दौरान ‘राहुल गांधी होश में आओ, राहुल गांधी मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए गए।

इस मौके पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जिला अध्यक्ष राजीव सिंह अशोक चावलानी मनोज शर्मा महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल पार्षद नरेंद्र देवांगन भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी रंजू यादव पवन सिन्हा वैभव शर्मा बृजेश यादव दिनेश तिवारी संजय मानिकपुरी राजा यादव आशीष प्रजापति प्रीति स्वर्णकार दीनदयाल पटेल राहुल शुक्ला पिंकू रंजन असलम सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

Read more/कोरबा के किसानों के लिए राख बनी मुसीबत,दो दिनों में कई एकड़ खेतों में पहुंची राख,इस वर्ष खेती करना हुआ मुश्किल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय*

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल - सरोज पांडेय* नमस्ते कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की...

More Articles Like This

- Advertisement -