Friday, May 9, 2025

बिलासा ब्लड बैंक में झापड़ कांड,तथाकथित भाजपा नेता ने कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना को दिया अंजाम,पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

Must Read

बिलासा ब्लड बैंक में झापड़ कांड,तथाकथित भाजपा नेता ने कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना को दिया अंजाम,पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

 

 

नमस्ते कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित बिलासा ब्लड बैंक में शुक्रवार देर रात एक कथित भाजपा नेता ने यहां के कर्मचारी के साथ मारपीट को अंजाम दिया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है।

इस संबंध में पीड़ित कर्मचारी ने सिविल लाइन रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है। कर्मचारी लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी पर था कि यहां पहुंचे बृजेश यादव ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए शराब के नशे में धुत्त होकर गाली गलौज करते हुए हाथ झापड़ से मारपीट किया है।

लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल के बताए अनुसार ब्लड बैंक में एक व्यक्ति ब्लड लेने के लिए पहुंचा था लेकिन उसे ब्लड देने के एवज में रक्त लेने की आवश्यकता थी। इस पर कथित भाजपा नेता के द्वारा शराब के नशे में उसका ब्लड लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और इससे मना करने पर विवाद करते हुए मारपीट किया है।

Read more:- भाजपा सरकार ने किसानों को दिया दो साल का बोनस, 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान का भुगतान भी किया : विष्णुदेव साय 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

ऑपरेशन सिंदूर:भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

ऑपरेशन सिंदूर:भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश नमस्ते कोरबा :-  जिले के कुसमुंडा में स्थित गेवरा...

More Articles Like This

- Advertisement -