Monday, February 16, 2026

थोड़ी सी हवा चली नहीं कि बिजली हुई गुल,विभाग के ढुलमूल रवैए से लोग परेशान

Must Read

थोड़ी सी हवा चली नहीं कि बिजली हुई गुल,विभाग के ढुलमूल रवैए से लोग परेशान

नमस्ते कोरबा : छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार बदल गई, सत्ता बदल गई,कोरबा विधायक बदल गए,परंतु हाय रे कोरबा के लोगों की किस्मत विद्युत विभाग का रवैया नहीं बदला विद्युत मंडल ने गर्मी के पहले मेंटनेंस किया और मानसून पूर्व मेंटनेंस के नाम पर शहर के विभिन्न भागों में बिजली बंद किया गया इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

जरा सी भी हवा या तूफान आए तो शहर में बिजली बंद होना आम बात हो गई है। हवा चलने पर पुराने हो चुके तार टूट जाते हैं। विद्युत विभाग द्वारा अपनी बला टालने के लिए मौसम खराब होते ही बिजली बंद कर दी जाती है। अभी पिछले सप्ताह भर में कई ऐसे मौके आए जब शाम के समय आंधी-तूफान चलने के बाद शहर में ब्लैक आउट हो गया।

रविवार को शाम होते ही हल्का सा हवा चलने पर ही निहारिका क्षेत्र के बिजली घंटो से बंद है.आंधी चलने पर घंटे-दो घंटे के लिए बिजली बंद होना आम बात हो गई है। शहरवासी विद्युत मंडल की लचर व्यवस्था से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कोरबा के लोगों को नई सरकार से और कोरबा के नए विधायक से काफी उम्मीद थी कि कोरबा में बिजली व्यवस्था दुरुस्त होगी परंतु ऐसा होता नहीं दिख रहा है,

Read more:- Sunday special :- कोरबा में संचालित है एक ऐसा बैंक जहां पैसे नहीं,भिक्षुक व मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को मिलती है रोटियां 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,490SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -