तैरने नहीं आने के बाद भी नहर में नहाना किशोर को पडा महंगा ,पानी की गहराई में किशोर की बनी जलसमाधी

Must Read

तैरने नहीं आने के बाद भी नहर में नहाना किशोर को पडा महंगा ,पानी की गहराई में किशोर की बनी जलसमाधी

नमस्ते कोरबा : कोरबा में सीएसईबी चौकी अंतर्गत कोहड़िया स्थित नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे किशोर का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। दो दिन बाद उसकी लाश अपने आप पानी के उप आ गई। लोगों ने जब उसकी लाश देखा तब पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसके शव को पानी से बाहर निकाला। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है।

तैरने नहीं आने के बाद भी नहर में नहाना एक 15 वर्षीय किशोर को महंगा पड़ गया। पानी की गहराई में सामने के कारण किशोर की जलसमाधी बन गई। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है जहां अविनाश क्षत्रीय नामक किशोर अपने साथियों के साथ कोहड़िया स्थित नहर में नहाने के लिए गया हुआ था और पानी में डूब कर मौत को प्राप्त हो गया।

घटना दिनांक को उसका शव बरामद करने का पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार की सुबह 6 बजे उसका शव अपने आप पानी के उपर आ गया। लोगों ने जब अविनाश की लाश देखी तब पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया,जिसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। और एसडीआरएफ की मदद से शव को बाहर निकाल कर पुलिस के द्वारा पंचनामा एवं अन्य कार्यवाही पूरी की गई,

Read more:- कोयला खदान में वर्चस्व की लड़ाई ने लिया हिंसक रूप,दो गुटों के बीच हुए गैंगवार में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या,घटना के बाद पाली नगर में भारी तनाव,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन नमस्ते कोरबा - युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने...

More Articles Like This

- Advertisement -