बलौदाबाजार में भीड़ ने कलेक्टर एसपी दफ्तर में लगाई आग,पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी

Must Read

बलौदाबाजार में भीड़ ने कलेक्टर एसपी दफ्तर में लगाई आग,पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी

नमस्ते कोरबा : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में समुदाय विशेष का प्रदर्शन उग्र हो गया है. नाराज लोगों ने कलेक्टर और एसपी दफ्तर में आग लगाने के साथ ही परिसर में खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया. पुलिस के साथ भी जमकर झूमाझटकी हुई है.

इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं. दरअसल गिरौदपुरी में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाने के विरोध में समाज के हजारों लोग दशहरा मैदान में कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. आज यह भीड़ कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय का घेराव करने पहुंच गई.

कलेक्ट्रेट परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के बाद भी पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोक पाने में असफल रही. इसका खामियाजा कलेक्ट्रेट परिसर में आए लोगों को अपनी गाड़ियों का नुकसान कर उठाना पड़ा. समाज विशेष के लोगों पर आरोप है कि उन लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. कलेक्ट्रेट कार्यालय का आधा हिस्सा आगजनी की चपेट में आने से जल गया है.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -