55 वर्षों से परंपरा को संजोए बालकोनगर दुर्गा पूजा उत्सव,देखिए आकर्षक पंडाल का मनमोहक वीडियो

Must Read

55 वर्षों से परंपरा को संजोए बालकोनगर दुर्गा पूजा उत्सव,देखिए आकर्षक पंडाल का मनमोहक वीडियो

नमस्ते कोरबा : नवरात्रि के शुभ अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में माता आदिशक्ति की स्थापना हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ की गई। पूजा की शुरूआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार द्वारा किया गया। सीईओ सहित बालको परिवार के अन्य सदस्यों ने मां दुर्गा की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की निरंतर प्रगति व समृद्धि की कामना की।

बालकोनगरवासियों ने बालको सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। कोलकाता के ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल की भव्यता को साकार करता यह पंडाल श्रद्धा और कला का अद्भुत संगम बना।

दुर्गा पंडाल की आकर्षक सजावट और देवी के मनमोहक दर्शन के लिए बड़ी संख्या में बालकोनगर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। सेक्टर-3 में आयोजित यह सार्वजनिक दुर्गा पूजा बालकोनगर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान बन चुकी है। इस वर्ष यह आयोजन अपनी गौरवशाली परंपरा के 55वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

Read more :- वीकेंड स्पेशल : शांति और आस्था का प्रतीक,सफेद ध्वज से पहचान, 600 फीट ऊँचे पहाड़ पर विराजमान कोसगाई माता

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अयोध्या चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जयसिंह अग्रवाल बोले,बड़े जिम्मेदारों पर भी हो कार्रवाई

अयोध्या चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जयसिंह अग्रवाल बोले,बड़े जिम्मेदारों पर भी हो कार्रवाई नमस्ते कोरबा :-  टी...

More Articles Like This

- Advertisement -