Monday, August 18, 2025

कुसमुंडा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रविवार को बैसाखी व खलासा साजना पर्व धूमधाम से मनाया गया

Must Read

कुसमुंडा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रविवार को बैसाखी व खलासा साजना पर्व धूमधाम से मनाया गया

नमस्ते कोरबा : कुसमुंडा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रविवार को बैसाखी व खलासा साजना पर्व धूमधाम से मनाया गया। बैसाखी पर्व पर कीर्तन दरबार सजाया। गुरु ग्रंथ साहब को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया जिसमें रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बैसाखी पर्व के अवसर पर सुबह आठ बजे अखंड पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाकर शबद-कीर्तन किया गया। सभी ने एक-दूसरे को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सभी समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में मत्था टेकने के साथ लंगर भी छका।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा का सीएसईबी चौक,पुलिस चौकी के सामने ही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है,

कोरबा का सीएसईबी चौक,पुलिस चौकी के सामने ही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है, नमस्ते कोरबा :- शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -