शहर के होटल में महिला डॉक्टर से अनाचार का प्रयास,पकड़ा गया आरोपी

Must Read

शहर के होटल में महिला डॉक्टर से अनाचार का प्रयास,पकड़ा गया आरोपी

नमस्ते कोरबा : यह घटना आईटीआई चौक के पास नगर निगम के प्रशासनिक भवन साकेत से लगे होटल टॉप इन टाऊन की बताई जा रही है। यहीं होटल के एक कमरे में रहकर ट्रेनिंग करने वाली इस महिला डॉक्टर से होटल के सफाई कर्मी ने अनाचार का प्रयास किया। आरोपी खिड़की से कूद कर अंदर आ गया और चाकू दिखाकर डराया धमकाया। महिला डॉक्टर ने हार मानने की बजाय संघर्ष किया और इससे भिड़ने के साथ मदद के लिए चीखने लगी। महिला डॉक्टर की हिम्मत और साहस के बूते आरोपी डर गया और वहां से भाग खड़ा हुआ।

एसपी ऑफिस के ठीक सामने स्थित होटल टॉप इन टाउन में शक्ति से कोरबा आकर ट्रेनिंग करने वाली महिला डॉक्टर रूम नंबर 122 में रह रही है। बीती रात उसके कमरे में 35 वर्षीय सफाई कर्मी खिड़की से घुसा और महिला के साथ अनाचार की कोशिश की। महिला डॉक्टर ने विरोध किया तो उसने चाकू निकाल लिया। इसके बाद भी महिला डॉक्टर विरोध करते हुए चीख पुकार करती रही जिससे डर कर आरोपी भाग निकला

सक्ति जिले से आए चार डॉक्टरों में से दो डॉक्टर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग के बाद वापस लौट चुके हैं। वहीं दो डॉक्टर होटल टॉप इन टाउन के अलग-अलग कमरे में रुके हुए हैं। इन्हीं में से एक महिला डॉक्टर के साथ बीती रात यह घटना घटी।पुलिस की नाक के नीचे हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है। होटल में लगे CCTV से आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर उसे पूछताछ की जा रही है।

Read more :- जोखिम में जान फिर भी पढ़ने का जोश,जज्बा या मजबूरी,वीडियो देखकर आप भी प्रशासन से जरूर करेंगे सवाल आखिर क्यों नहीं बन पाया पूल

बारिश शुरू होते ही शहर के सड़कों से आने लगी बजरी बाहर,जगह-जगह बने गड्ढे,लोगों को चलना हुआ मुश्किल,नेता लगा रहे हैं एक दूसरे पर आरोप

कलेक्टर को मुझे निर्देश देने का अधिकार नहीं,मैं न उनका कर्मचारी और न ही मातहत अधिकारी :- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा का एक ही लाल…. “लखन लाल देवांगन”, 2 साल और 67 वार्ड में 597 विकास कार्यों का बनाया रिकॉर्ड 

कोरबा का एक ही लाल.... "लखन लाल देवांगन", 2 साल और 67 वार्ड में 597 विकास कार्यों का बनाया...

More Articles Like This

- Advertisement -