सीतामढ़ी में आस्था पर हमला: रेलवे स्टेशन के सामने हनुमान मंदिर की दान पेटी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Must Read

सीतामढ़ी में आस्था पर हमला: रेलवे स्टेशन के सामने हनुमान मंदिर की दान पेटी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

नमस्ते कोरबा :- शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच अब चोरों ने आस्था के केंद्र को भी नहीं बख्शा। सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर की दान पेटी को अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी कर लिया। इस पूरी घटना की वारदात रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ जब ऑटो संघ के सदस्य और पदाधिकारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। दान पेटी गायब देख सभी स्तब्ध रह गए। इसके बाद रेलवे आरपीएफ और जिला कोतवाली पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।

ऑटो संघ के सदस्यों के अनुसार दान पेटी पिछले करीब डेढ़ साल से नहीं खोली गई थी और इसमें प्रतिदिन ऑटो संघ के सदस्य व श्रद्धालु चढ़ावा चढ़ाते थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि दान पेटी में लगभग 80 से 90 हजार रुपये नकद मौजूद थे।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, अब तो चोर भगवान के दरबार तक पहुंच गए हैं। यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।स्थानीय नागरिकों और ऑटो संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द चोर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Read more :- फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप: अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश, 9 फरवरी को मौन जुलूस

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, पूज्य महराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री...

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, पूज्य...

More Articles Like This

- Advertisement -