Tuesday, February 24, 2026

वेदांता ग्रुप चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर

Must Read

वेदांता ग्रुप चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर

देश के जाने-माने उद्योगपति और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल का दिल द्रवक निधन हो गया है। 49 वर्ष के अग्निवेश का अमेरिका के न्यूयॉर्क में इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया, जहां वे कुछ दिन पहले स्कीइंग दुर्घटना के बाद भर्ती थे। यह जानकारी अनिल अग्रवाल ने खुद अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है।

अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे को जीवन का “सबसे कठिन और अंधकारमय क्षण” बताया और लिखा कि एक पिता के लिए बेटे को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अग्निवेश स्वस्थ, ऊर्जावान और सपनों से भरा इंसान था और उसकी क्षति उनके लिए कभी न भरने वाला खालीपन छोड़ गई है।

अग्निवेश का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मायो कॉलेज, अजमेर से की और बाद में वेदांता समूह की विभिन्न कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में सक्रिय रहे। वे Fujeirah Gold कंपनी के संस्थापक और Hindustan Zinc के चेयरमैन भी रह चुके थे। इसके अतिरिक्त वे तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के बोर्ड में सदस्य थे और अपने व्यावसायिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते थे।

https://www.linkedin.com/posts/anilagarwal-ved_%E0%A4%86%E0%A4%9C-%E0%A4%AE%E0%A4%B0-%E0%A4%9C%E0%A4%B5%E0%A4%A8-%E0%A4%95-%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A4%B8-%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A4%A8%E0%A4%95-%E0%A4%A6%E0%A4%A8-%E0%A4%B9-%E0%A4%AE%E0%A4%B0-activity-7414706571848577024-LHt1?utm_source=share&utm_medium=member_android&rcm=ACoAABbrFVgBX3rgvFc70W5tWLJVXfe0TVc55HA

परिवार ने अभी अंतिम संस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। अग्निवेश के निधन की खबर से उद्योग जगत, राजनीतिक हस्तियों और आम लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक जताया है और अग्रवाल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया*

*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया* नमस्ते कोरबा : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा ...

More Articles Like This

- Advertisement -