Thursday, February 12, 2026

विकसित भारत के लिए जरूरी स्वदेशी,स्वभाषा और स्वभूषा अपनाना : अमर अग्रवाल 

Must Read

विकसित भारत के लिए जरूरी स्वदेशी,स्वभाषा और स्वभूषा अपनाना : अमर अग्रवाल

नमस्ते कोरबा :- भारतीय जनता पार्टी का प्रेस कॉन्फ्रेंस आत्मनिर्भर भारत अभियान पर की चर्चा,भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मीडिया से चर्चा के दौरान अमर अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2047 में देश अपनी आज़ादी के 100 वर्ष पूरे करेगा। इस अवसर पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और इसके लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, भारतीय भाषाओं के सम्मान और पारंपरिक पहनावे को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर भारतीय आत्मनिर्भर भारत की दिशा में स्वयं योगदान देगा,

Read more :- गेवरा कोयला खदान विस्तार परियोजना में भू-विस्थापितों पर अत्याचार, लोकतंत्र पर कलंक — जयसिंह अग्रवाल

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार*

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -