Saturday, February 28, 2026

रिशु और विकास बने पीसीसी में सचिव, केंद्रीय नेतृत्व ने जारी की छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां

Must Read

रिशु और विकास बने पीसीसी में सचिव, केंद्रीय नेतृत्व ने जारी की छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नमस्ते कोरबा :- कोरबा आगामी विधानसभा के मद्देनज़र कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। कई बदलाव किए गए हैं। कद्दावर नेताओं को महासचिव, सचिव और एग्जीक्यूटिव कमिटी का सदस्य बनाया गया है। संगठन को मजबूत करने के लिए रिशु अग्रवाल को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। इसी सूची में जिले के युवा नेता इंटक के जिलध्यक्ष विकास सिंह को भी सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। विकास युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। अब केंद्रीय नेतृत्व से उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जो कि राजस्व मंत्री के खास सिपाह सालारों में से एक हैं। विकास को केंद्र से जारी सूची में तवज्जो देते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन का सचिव बनाया गया है। इसी तरह जिले से नरेश देवांगन, गजेंद्र चंद्रा, श्याम सुंदर सोनी और तनवीर अहमद को भी सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

पाली क्षेत्र से प्रशांत मिश्रा को महासचिव का दायित्व सौंवा गया है। जबकि वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल को 7 सदस्यों वाली एग्जीक्यूटिव समिति का सदस्य बनाया गया है।

यह सूची ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने जारी की है। इन नियुक्तियों को विधानसभा चुनाव को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिन्हें भी इस सूची में शामिल किया गया है। अब उनके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी होगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

*कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*   नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -