Monday, February 16, 2026

कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघिया के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, युवक की मौके पर मौत

Must Read

कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघिया के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, युवक की मौके पर मौत

नमस्ते कोरबा : जिले में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है. ताजा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघिया का है, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार बाइक सवार कटघोरा से तुमान की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रेलर के नीचे फंस गई और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को नजदीकी अस्पताल भिजवाया. हालांकि, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

हादसे के बाद ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और लोगों में भारी आक्रोश है.

Read more:- निगम की सामान्य सभा 27 मार्च को.. महापौर संजू पेश करेंगी पहला बजट

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा :- महाशिवरात्रि के पावन पर्व...

More Articles Like This

- Advertisement -