हेलीपैड हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार पर बैठा मिला जहरीला नाग,उमेश यादव अतुल सोनी ने किया सफल रेस्क्यू

Must Read

हेलीपैड हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार पर बैठा मिला जहरीला नाग,उमेश यादव अतुल सोनी ने किया सफल रेस्क्यू

नमस्ते कोरबा : हेलीपैड हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार पर बैठा मिला जहरीला नाग, उमेश यादव अतुल सोनी ने किया सफल रेस्क्यू कोरबा जिले में एक बार फिर से सर्पमित्र के टीम ने अपने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक बड़े हादसे को टाल दिया। यह घटना गुरुवार की रात हनुमान मंदिर (हेलीपैड) क्षेत्र की है, जहां मंदिर के मुख्य द्वार पर एक 5 फिट का जहरीला नाग आकर बैठ गया ,

मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु सांप को देखकर घबरा गए अफरा तफरी का माहौल बन गया और तुरंत इसकी सूचना संस्था (आरसीआरएस)को दी। अतुल सोनी और उमेश यादव मौके पर तुरंत पहुंचे और बिना किसी देरी के सुरक्षित तरीके से जहरीले सांप को रेस्क्यू कर लिया।

नाग को पकड़ने के बाद उसे जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया स्थानीय लोगों ने सर्पमित्रों के इस कार्य की सराहना की और उनका आभार जताया। यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि अगर सांप दिखाई दे तो घबराने या उसे मारने की बजाय सर्पमित्रों को सूचना देना सबसे सुरक्षित विकल्प है।

Read more :- घोर लापरवाही और मानवीय संवेदनहीनता की पराकाष्ठा,सड़क दुर्घटना में घायल मासूम की लाश मिली कार में,देखिए क्या है पूरा मामला

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन*

*बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन* नमस्ते कोरबा : भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)...

More Articles Like This

- Advertisement -