Monday, June 23, 2025

पोडीबहार से देर रात एक नाबालिक बालिका का अपहरण,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,नाबालिक बालिका की सकुशल बरामदगी

Must Read

पोडीबहार से देर रात एक नाबालिक बालिका का अपहरण,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,नाबालिक बालिका की सकुशल बरामदगी

नमस्ते कोरबा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की रात को एक नौ साल की बालिका का अपहरण हो गया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही अपहरण की गई बालिका को जंगल से खोज निकाला।

परिजनों के मुताबिक, उनका परिवार बरामदे में चारों और पॉलीथीन लगाकर रहता है। बालिका अपने परिजनों के साथ सोई हुई थी। परिजनों की नींद खुली तो उन्हें वह गायब मिली। इसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान उन्हें आंगन में किसी भारी सामान के गिरे होने के निशान मिले, लेकिन किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा। आखिरकार पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाना पहुंचकर की।

शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही के निर्देश जारी किए।उनके निर्देश एएसपी नीतिश ठाकुर और सीएसपी कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीम ने अपहृत बालिका की खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने अपहृत बालिका को दादर के जंगल से खोज निकाला। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार महिला अपनी दो बेटियों के साथ रोजी मजदूरी कर दोनों बेटियों का भरण-पोषण करते आ रही है। कुछ दिन पहले ही उसकी बड़ी बेटी के साथ भी दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस बार उसकी छोटी बहन के साथ अपहरण का मामला सामने आया है।

कोरबा सीएपी भूषण एक्का ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र से बालिका के अपहरण की सूचना मिली। इसके बाद अपहरण की धारा पर अपराध दर्ज कर नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व मे टीम गठित कर मामले के संदेही आरोपी दशरथ सिदार (19) पुत्र प्रताप सिदार पोडिबहार को देर रात हिरासत में लिया।

पुलिस की सतत खोजबीन और रणनीतिक कार्यवाही के फलस्वरूप, रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। बालिका से आवश्यक पूछताछ उपरांत वैधानिक कार्यवाही की गई।

प्रकरण में संलिप्त आरोपी की पहचान दशरथ सिदार, पिता प्रताप सिदार, उम्र 19 वर्ष, निवासी पोड़ीबहार के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा उसे देर रात्रि कपडा व पैसा ले कर भागते समय हिरासत में लिया गया। पूछताछ की गई तो बताया की पीडिता पर गलत नियत रखता था।

जिसके चलते अपहरण कर दादर जंगल की ओर ले गया। पुलिस का दबाव बढते देख पीडित को जंगल मे ही छोङ दिया।जिसमें उसने अपहरण का अपराध स्वीकार किया। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

इस गंभिर अपराध को सुलझाने मे निरीक्षक प्रमोद डनसेना थाना सिविल लाईन, उनि• महासिंह ध्रुवे, सउनि दुर्गेश राठौर, आर• योगेश राजपूत, संजय चंद्रा, संदीप भगत, जितेन्द्र सोनी, म• आर• रेहाना फतिमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

*कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।*

Read more :- कोरबा में इमली छापर चौक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए 11 मकानों को तोड़ने का काम शुरू किया प्रशासन ने

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पालिका CMO पर FIR दर्ज करने की मांग,अन्य जिम्मेदारों पर भी उपेक्षापूर्ण कार्य का आरोप

पालिका CMO पर FIR दर्ज करने की मांग,अन्य जिम्मेदारों पर भी उपेक्षापूर्ण कार्य का आरोप नमस्ते कोरबा : नगर पालिका...

More Articles Like This

- Advertisement -