*दीपका में एक महिला को गोली मारकर बाइक सवार हुए फरार ,पुलिस ने की नाकेबंदी*

Must Read

नमस्ते कोरबा नए साल की पूर्व रात्रि सनसनीखेज घटनाक्रम में दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम झाबर में एक युवती को बाइक सवार दो लोगों में से एक ने गोली मार दी। इसके साथ ही दोनों सवार फरार हो गए। झाबर निवासी युवती सरोजनी बाई 25 वर्ष के साथ यह घटना देर रात करीब 11:15 बजे हुई है। उसे दाहिने कनपटी पर गोली लगी है। युवती को प्राथमिक उपचार बाद कोरबा रिफर किया गया है। दीपका में हुए वारदात की सूचना मिलते ही टीआई अविनाश सिंह ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए तलाश जारी रखी है। कंट्रोल रूम के जरिये सूचना प्रसारित कर पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी गई है। नव वर्ष की पूर्व रात्रि कानून व्यवस्था के लिए सतर्क पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नाकेबंदी करने में विलंब नहीं हुआ। आरोपियों की तलाश जारी है। युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

घर के बाहर गाड़ी खड़ी करते हैं? सावधान! एक हफ्ते में दो वाहन चोरी,सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

घर के बाहर गाड़ी खड़ी करते हैं? सावधान! एक हफ्ते में दो वाहन चोरी,सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -