
नमस्ते कोरबा :-: जिले भर में दिवाली का त्योहार पारंपरिक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिन भर बाजारों में चहल-पहल रही और रात को श्रीगणेश लक्ष्मी पूजन के बाद खूब आतिशबाजी हुई। एक ही रात में एक करोड़ रुपये से अधिक के पटाखे लोगों ने जलाएं। वहीं कुछ लोगों ने इस दिन को आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के चेहरे पर खुशियां बांटकर मनाया।
सुबह से ही लोगों ने फेसबुक, वाट्सएप और मोबाइल के माध्यम से एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी। घरों व प्रतिष्ठानों को फूल मालाओं से सजाया गया। युवतियों व महिलाओं ने घर के बाहर रंगोली बनाई। लोगों ने रिश्तेदारों व दोस्तों के घर मिठाई देकर उनकी खुशहाली की कामना की। दिन भर बाजार में खूब चहल-पहल रही। बहुत से लोगों ने आतिशबाजी करने का दृश्य फेसबुक पर आनलाइन चलाया। सुबह से शाम तक जमकर हुई पटाखों की खरीदारी



दिवाली की रात प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई गई ,प्रशासन के दावों के बावजूद रात 12 से एक बजे तक लोग पटाखे चलाते रहे। जबकि प्रशासन ने इसके लिए टीम का गठन किया था,


दीपावली पर्व मैं जगमग दीए के साथ हर एक घर-आंगन रौशन हुए। सुख समृद्धि एश्वर्य ज्ञान बुद्धि की एक साथ समावेश के लिए गणेश, सरस्वती के साथ महालक्ष्मी की पूजा की गई। लक्ष्मीपूजन के साथ-साथ आकर्षक सतरंगी आतिशबाजियों से जमीन-आसमान में शोर रहा। पर्व को लेकर लोगों में उल्लास के साथ चारों ओर रौनक भरे चहल पहल का वातावरण देखा गया विगत वर्ष कोरोना की वजह से लोगों ने सामान्य रूप से त्यौहार मनाया था जिसकी कसर इस वर्ष पूरी की गई खास करके बच्चों में व्यवहार को लेकर अलग ही उत्साह रहा,







